जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष एक दर्जन गंभीर रूप घायल

Aug 11, 2025 - 12:40
 0
जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष एक दर्जन गंभीर रूप घायल

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बैरेर में देर रात्रि को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दो पक्षो के कुल 11 लोग घायल हो गए। विवाद में दोनों पक्षो के मनोहरलाल पुत्र रामजीलाल मीना, सुरजन मीना, स्वरूप मीना, मुखराम मीना व मोती मीना गंभीर घायल हो गए। जिन्हें रात्रि में राजगढ़ चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया है। सूचना पर राजगढ़ पुलिस राजगढ़ चिकित्सालय पहुंची। जहां घटना की जानकारी ली। वही दोनों पक्षो के 6 लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी देदी। पहले पक्ष संजय कुमार मीणा के अनुसार, विवादित जमीन पर दूसरा पक्ष कब्जा करने और जेसीबी से समतल करने आया, विरोध करने पर 20–22 लोगों ने हमला कर दिया। दूसरे पक्ष मुखराम मीणा के अनुसार, वे घर पर खाना खा रहे थे, तभी करीब 20 लोग लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आए और हमला कर दिया। इसमे उनके परिवार वाले घायल हो गए। हमले का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लोग हथियार लेकर घर आते और धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................