जिला पुलिस अधीक्षक ने अलवर जिले के राजगढ़, टहला थाने सहित पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Aug 11, 2025 - 12:43
 0
जिला पुलिस अधीक्षक ने अलवर जिले के राजगढ़, टहला थाने सहित पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने राजगढ़ वृत्त के टहला व राजगढ़ थाने सहित डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सुधीर चौधरी को राजगढ़ व टहला थाने में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान प्रत्येक पुलिसकर्मियों के परिचय लिया। थाने में कम्प्यूटर, स्वागत कक्ष सहित अन्य का निरीक्षण कर सभी आईओ की बैठक ली। वही राजगढ़ पुलिस थाने में जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि जिले के राजगढ़, टहला, थानागाजी व प्रतापगढ़ थानों का निरीक्षण किया है। इन थानों में जो अपराध है उन्हें अध्ययन किया। मुख्यता यह सामने की कोई मेजर क्राइम नही है। वही पुलिस मुख्यालय के जो नए कानून को लेकर प्रावधान है। उसको लेकर सजग किया है। आईटी एक्ट में जो मुकदमे हो रहे है। उनको लेकर के जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि आईटी एक्ट की फाइलों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया एवं थानाधिकारियों को निर्देश दिए। आने वाले समय मे कैसे मजबूत केस बनाना है इसको लेकर थानाधिकारियों को जानकारी दी है। वही राजगढ़ डीएसपी ऑफिस के निरीक्षण के दौरान जो पेंडिंग फाइल थी। उनके बारे में चर्चा की है। इस मौके पर राजगढ़ डीएसपी मनीषा मीना, राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना सहित सभी पुलिस कार्मिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................