सरिस्का के भर्तहरी क्षेत्र में तेज बरसात से रुपारेल नदी में आया उफान

Aug 30, 2025 - 16:04
 0
सरिस्का के भर्तहरी क्षेत्र में तेज बरसात से रुपारेल नदी में आया उफान

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर के भर्तृहरि क्षेत्र में शनिवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच जोरदार बारिश हुई। शुक्रवार शाम को भी अच्छी बारिश हुई थी। जिसके बाद रूपारेल नदी उफान पर रही। वहीं भर्तृहरि तिराहे के पास से गुजर रहा बड़ा नाला उफान पर आ गया। शुक्रवार शाम को मेले में आए हजारों श्रद्धालु उफनते नाले की पुलिया के ऊपर से गुजरे तो डर भी लगा। एक साथ हजारों लोग पुलिया के ऊपर थे और नीचे पानी ऊफान पर। पुलिया के टूटने या धक्का मुक्की होने पर बड़ा हादसा होने का डर दिखा। थोड़ी सी लापरवाही में हादसा होने का डर है। अब भी नदी व नालों में पानी की आवक तेज है। वहां के लोगों का कहना है कि अचानक तेज बारिश होने से पानी उफान पर दिखा। इस सीजन में एक-दो बार ही इतनी अच्छी बारिश हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................