सफाई ठेकेदार की लापरवाही नाले नालियों में गंदगी का आलम पशु गिर कर हो रहे घायल

Aug 30, 2025 - 16:02
 0
सफाई ठेकेदार की लापरवाही नाले नालियों में गंदगी का आलम पशु गिर कर हो रहे घायल

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे में सफाई ठेकेदार की लापरवाही के चलते हुए जगह जगह पर नाले नालियों में भारी गंदगी जमा हो रही है।इनकी सफाई में कोताही बरतने के कारण आए दिन ऐसे कीचड़ और गंदगी से भरे नालों में पशु तथा मानव गिर रहें हैं वहीं इस गंदगी से गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा हो गया। वहीं दूसरी ओर मच्छरों सहित अन्य संक्रमण फैलाने वाले कीटाणुओं का प्रकोप बढ़ने से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से आमजन पीड़ित हो कर बीमारी से पीड़ित हो रहें हैं।
गौरतलब रहे कि शनिवार को भी कस्बे के बारलाबास मौहल्ले में स्थित गंदगी से भरे नाले में एक नंदी गिर गया। इसकी सूचना नगरपालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया ने जूगनू तंबोली को दी सूचना मिलने पर जूगनू तंबोली ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर नंदी को नाले से बाहर निकाल कर मुक्त कर दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................