रेहड़ी पटरी वालो के साथ सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात
झुझुनू (अरुण कुमार)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 125 वे एपिसोड को भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अगुवाई में गांधी चौक स्थित रेहड़ी पटरी वालो के साथ सुना । जानकारी देते हुए नगर महामंत्री एव कार्यक्रम संयोजक रवि लांबा ने बताया कि गांधी चौक में लैपटॉप व स्पीकर लगाकर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना गया । इस अवसर पर वहाँ पर लगने वाली सब्जी व चाट की रहड़ी वालो ने मन की बात को सुना और उसे आत्मसात किया । इस अवसर पर सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष जगदीश गोस्वामी, कोषाध्यक्ष सी ए लोकेश अग्रवाल, द्वारका प्रसाद सैनी, विनोद गरवा, दुल्हीचंद कुमावत, अनिल सैनी, राजू, गोपाल, महेंद्र सैनी, रजनी, भानी प्रसाद ठठेरा सहित अन्य उपस्थित रहे ।

