जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह की हुई तैयारी बैठक
झुंझुनूं (सुमेर सिंह राव)
फौज का मोहल्ला स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले अतिथि भवन में सैनी समाज कल्याण संस्थान की 21 सितंबर को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम की तैयारी बैठक हुई। अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष डॉ. कमलचंद सैनी ने की। बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह के अतिथियों और स्थान पर चर्चा की गई। समारोह मे 1 जनवरी 2023 से 15 सितंबर 2025 तक के विभिन्न क्षेत्रों में अध्यनरत छात्र-छात्राएं व राजकीय सेवा मे नियुक्ती पाने वाले व निट, आईआईटी-जेईई, जेआरएफ, पीएचडी, स्नातक, स्नातकोत्तर, खेलकूद में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ीयों एंव समाजिक क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवी, भामाशाह का प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र प्रसाद सैनी, पार्षद प्रदीप कुमार सैनी, पूर्णसिंह मिटावा, महावीर भारती, एडवोकेट बाबूलाल सैनी, सत्यनारायण हलकारा, संजय सिंगोदिया, सचिव सुरेश सैनी, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर किरोड़िवाल, संगठन सचिव बाघसिंह तोमर, नथमल गौड़, कृपाशंकर सैनी, दीनदयाल सैनी, पवन सुईवाल, सुरेन्द्र सिंगोदिया, राहुल पंवार, जितेंद्र जमालपुरिया, रवि सैनी, सुरेंद्र सैनी सहित संस्थान के सदस्य मौजूद रहें।

