नारायणपुर में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान व फल वितरण

Sep 20, 2025 - 17:25
 0
नारायणपुर में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान व फल वितरण

नारायणपुर(भारत कुमार शर्मा)
नारायणपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक देवीसिंह शेखावत ने स्वयं अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वच्छता सबसे पहला कदम है और इस दिशा में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

इस अवसर पर विधायक शेखावत ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों से बेहतर इलाज और समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित मेडिकल रिलीफ सोसायटी (MRS) की बैठक में विधायक ने अस्पताल प्रशासन के साथ बैठकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों से चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता, दवाइयों की स्थिति और आमजन की समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

विधायक शेखावत ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता की भलाई के लिए जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस दौरान बानसूर के हमीरपुर में स्वस्थ्य नारी सशक्त नारी परिवार अभियान को लेकर शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छीड में ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, मेडिकल स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................