सीएम भजनलाल के नेतृत्व में राजस्थान विकास पारदर्शिता और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है : पूर्व विधायक राजपुरोहित

भजनलाल सरकार के 20 महीने के जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

Oct 15, 2025 - 13:00
 0
सीएम भजनलाल  के नेतृत्व में राजस्थान विकास पारदर्शिता और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है : पूर्व विधायक राजपुरोहित

 सिरोही (रमेश सुथार) जिला भाजपा की ओर से बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास पारदर्शिता और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। भजनलाल सरकार ने अन्त्योदय के विजन को धरातल पर साकार करते हुए जरूरतमंद और वचितों के कल्याण के लिए कई दूरगामी और क्रांतिकारी निर्णय किए हैं। अपने लगभग पौने दो साल के अल्प कार्यकाल में राज्य सरकार ने महिला, युवा, किसान और मजदूर के सशक्तिकरण के लिए प्रभावी रूप से कार्य किया है। वहीं गुटबाजी से ग्रस्त विपक्षी पार्टी कांग्रेस केवल आपसी झगड़ों में ही व्यस्त रहीं। 
पूर्व विधायक राजपुरोहित ने बताया कि कांग्रेस सरकार में  राजस्थान बिजली संकट से जूझ रहा था लेकिन भजनलाल सरकार आने के बाद बिजली उत्पाद बड़ा है और आने वाले समय में राजस्थान दूसरे राज्य को बिजली सप्लाई करेगा। जनता की मूलभूत सुविधा पानी बिजली को लेकर भजनलाल सरकार काफी गंभीर है और उसके लेकर  कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।
उन्होंने बताया कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को ध्येय मानते हुए भजनलाल सरकार जनकल्याण को प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर उनके 75 वें जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया गया। जिसके अंतर्गत शहरी सेवा शिविर और ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए गए। साथ ही, रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया गया। सीवरेज नीति का विमोचन, सफाई मित्रों को पीपीपी किट का वितरण, स्वनिधि योजना के तहत ऋण स्वीकृति एवं वितरण और विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई। भजनलाल सरकार निरामय राजस्थान के पथ पर तेजी से बढ़ रही है। इस क्रम में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों के परिजनों को निक्षय पोषण किट वितरित भी किए गए। प्रदेश भर में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लाभार्थियों को चैक भी सौंपे गए। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के लाभार्थी को बीमा पॉलिसी तथा खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी को प्रमाण पत्र वितरित किए।
वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम' का आयोजन किया गया। पखवाड़े के दौरान जैतारण में 362 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। साथ ही डीबीटी के माध्यम से 1 लाख 87 हजार निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रितों को 209 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण किया गया। पंच गौरव योजना के तहत चिह्नित पर्यटन स्थलों की साफ सफाई व रखरखाव के कार्य किये गए। दिव्यांगजनों को स्कूटी और उपकरण वितरित किया गया। वहीं, 2 अक्टूबर को सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जैसलमेर में बस में आग लगने से 20 लोगों की जान गई। जिस पर सभी ने दुख व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने कहा कि सभी लोगों को दीपावली के त्योहार पर स्वदेशी निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करें। ताकि देश को मजबूती मिले।  भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि इस अवसर पर सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़, कार्यालय मंत्री बाबूसिंह माकरोड व दिनेश वैष्णव मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................