16 अक्टूबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई स्थगित

Oct 15, 2025 - 12:59
 0
16 अक्टूबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई स्थगित
अलवर, (राजस्थान) राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर गुरुवार को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई को स्थगित किया गया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में ग्रामीण सेवा शिविर एवं शहरी सेवा शिविर का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के सफल संचालन हेतु प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इन शिविरों के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने एवं समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था की जा रही है। इसी व्यस्तता को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय जनसुनवाई को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................