नगर पालिका प्रशासन एवं सब्जी विक्रेताओं में बनी सहमति
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर पालिका और सब्जी विक्रेताओं के बीच हुई बातचीत के विषय पर कई खबरें और रिपोर्ट सामने आई, जिनमें से कुछ में तनावपूर्ण स्थिति और अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद की खबरें भी शामिल हैं। आमतौर पर ऐसी बातचीत का उद्देश्य दोनों पक्षों की समस्याओं को हल करना होता है, ताकि शहर में व्यवस्था बनी रहे और विक्रेताओं की आजीविका भी प्रभावित न हो।
शहर में यातायात और पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए सड़कों और फुटपाथों पर लगे ठेलों को हटाने का मुद्दा पिछले तीन दिनों से नगर पालिका प्रशासन द्वारा हटाकर जुर्माना एवं सब्जी विक्रेताओं की ठेलिया जप्त की गई थी। उसे वक्त सब्जी विक्रेताओं में गहन रोष देखा गया एवं आज इसी के संदर्भ में सब्जी विक्रेताओं ने सभा का आयोजन किया।
नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे का कहना था कि नगर पालिका प्रशासन शहर में व्यवस्था और नियमों का पालन कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
अतिक्रमण से आम जनता को होने वाली परेशानियों, यातायात जाम और गंदगी, को दूर करना।
सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए विक्रेताओं को कूड़ा-करकट ठीक से निपटाने के निर्देश भी दिए।
सब्जी विक्रेताओं की मुख्य चिंता उनकी रोजी-रोटी है। वे चाहते हैं कि नगर पालिका उनकी आजीविका पर असर डाले बिना कोई समाधान निकाले।
अक्सर विक्रेताओं को बिना किसी वैकल्पिक जगह के अचानक हटा दिया जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होता है।
विक्रेताओं को अधिकारियों (नगर पालिका, पुलिस) से उत्पीड़न और वसूली का सामना करना पड़ता है।
कई विक्रेताओं ने एक स्थायी जगह की मांग की, जहाँ उन्हें हर दिन अतिक्रमण के डर से न रहना पड़े। सभा के आयोजन के पश्चात सभी सब्जी विक्रेता नगर पालिका कार्यालय पहुंचे।
समझौता: दोनों पक्षों में तहसील एवं पुलिस थाने की पिछली दीवार एवं पुरानी सब्जी मंडी मे साढे 5 फीटपर ठेली लगाने पर समझौता हुआ। इस पर सभी सब्जी विक्रेता सहमत हुए हैं, विक्रेताओं के लिए नाप निर्धारित की गई है ।
सख्त कार्रवाई: यदि कोई समझौता का उल्लंघन करता पाया गया तो कनिष्ठ अभियंता ने कहां की नगर पालिका अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त कदम उठाएगी । एवं भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
इस मौके पर सब्जी विक्रेता अध्यक्ष मन्नू सिंह राजपूत रतन सिंह राजपूत गंगा लहरी प्रजापत बबली साहू जगदीश साहू दुलीचंद सैनी सहित नेतराम चौधरी जीतू पाराशर सुनील हरियाणा मोनी हरियाणा इकबाल खान आदि ग्रामीण मौजूद रहे।