आदिवासी मीना महिला विकास संघ ने मनाया नववर्ष मिलन समारोह

Jan 3, 2026 - 13:35
 0
आदिवासी मीना महिला विकास संघ ने मनाया नववर्ष मिलन समारोह

 सकट.(अलवर) कस्बे की सीएचसी परिसर स्थित ओम्कारेश्वर मंदिर में शनिवार को आदिवासी मीना महिला विकास संघ जिला अलवर की कार्यकारिणी सदस्यों ने नववर्ष मिलन समारोह मनाया गया।

संघ की जिला महासचिव मिथलेश मीना ने बताया कि समारोह का शुभारंभ महिला शिक्षा की जनक सावित्री बाई फुले की जयंती मनाते हुए सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। समारोह के दौरान संघ की महिला पदाधिकारियों ने बैठक कर महिलाओं को शिक्षा एवं स्वरोजगार पर जोर देने के लिए प्रेरित किया गया। वही संघ की कार्यकारिणी में नए जोड़े गए सभी सदस्यो का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष सीमा मीना, रीना देवी, देवकी टहला, अनिता देवी, हीरा देवी, ममता मीना, रेखा मीना, मौसम मीना, अंगूरी मीना, मलूकी मीना, ललिता मीना, बिरमा मीना, मंजू मीना, सुनीता मीना, कमलेश मीना सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................