हाथोड़ी गांव की ऐतिहासिक बावड़ी के नवीनीकरण का हुआ शिलान्यास; 3 करोड़ 30 लाख रुपये होंगे व्यय

Jan 29, 2026 - 11:49
 0
हाथोड़ी गांव की ऐतिहासिक बावड़ी के नवीनीकरण का हुआ शिलान्यास; 3 करोड़ 30 लाख रुपये होंगे व्यय
  •  भारत सरकार के अवसंरचना वित्त निगम के सहयोग से समृद्ध ग्राम्य अभियान करेगा कार्य
  • जीर्णोद्धार के पश्चात जल संरक्षण की मिसाल बनेगी बावड़ी – श्रीवास्तव

 हलैना (विष्णु मित्तल) वैर तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव हाथोड़ी स्थित प्राचीन बावड़ी के नवीनीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को विधिविधान एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। शिलान्यास भारत सरकार के अवसंरचना वित्त निगम (आईआईएफसीएल) के प्रबंध निदेशक पलाश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस ऐतिहासिक बावड़ी के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का कार्य समृद्ध ग्राम्य अभियान सोसाइटी द्वारा आईआईएफसीएल के सहयोग से लगभग 3 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आईआईएफसीएल के प्रबंध निदेशक पलाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारत की प्राचीन जल संरचनाएं—जैसे बावड़ियां, तालाब एवं कुएं—हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ जीवन तंत्र का अभिन्न हिस्सा रही हैं। समय के साथ इन संरचनाओं की उपेक्षा होने लगी, जिसके कारण वे अपनी उपयोगिता समाप्त होती चली गईं। वर्तमान समय में अनियमित वर्षा, गिरते भूजल स्तर और बढ़ते जल संकट ने इन ऐतिहासिक जल संरचनाओं की महत्ता को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा देशभर में ऐतिहासिक बावड़ियों के नवीनीकरण एवं संरक्षण हेतु विशेष पहल की जा रही है। हाथोड़ी गांव की इस बावड़ी के जीर्णोद्धार से न केवल एक ऐतिहासिक धरोहर को पुनर्जीवित किया जाएगा, बल्कि इससे ग्रामीणों, पशुपालकों एवं पशुधन को मीठे पानी की स्थायी सुविधा भी उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर वैर पंचायत समिति के विकास अधिकारी सुरेश सैनी ने कहा कि जीर्णोद्धार के बाद यह बावड़ी क्षेत्र में जल संरक्षण का आदर्श उदाहरण बनेगी। इससे गांव के पशुपालकों, पशुधन एवं ग्रामीणों को नियमित रूप से जल उपलब्ध होगा तथा ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बावड़ी के संरक्षण एवं रख-रखाव में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समृद्ध ग्राम्य अभियान के अध्यक्ष  सीताराम गुप्ता ने कहा कि लगभग 300 लाख वर्ष पुरानी इस ऐतिहासिक बावड़ी के जीर्णोद्धार हेतु आईआईएफसीएल द्वारा पर्याप्त वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया है। परियोजना के अंतर्गत बावड़ी की संरचनात्मक मरम्मत, जल स्रोतों की सफाई, दीवारों एवं सीढ़ियों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। जीर्णोद्धार के पश्चात यह बावड़ी न केवल जल आपूर्ति का सशक्त माध्यम बनेगी, बल्कि भविष्य में इसे पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह कार्य किसी प्रतिष्ठित एवं अनुभवी एजेंसी द्वारा ही कराया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत के प्रशासक फत्ते सिंह ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बावड़ी के पुनर्जीवन से ग्रामीणों को मीठे पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और गांव की एक ऐतिहासिक पहचान को नया जीवन मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ महेंद्र अवस्थी ने किया। 

समारोह में आईआईएफसीएल के सीएसआर विभाग के एचओडी सुबोध शर्मा, सहायक प्रबंध निदेशक अमित कुमार, विद्युत विभाग के पूर्व अधीक्षण अभियंता हेमराज गोयल, संस्था के स्टेट हेड पुनीत गुप्ता, अनिल गर्ग, विष्णु मित्तल, पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल, कृषि उपज मंडी के पूर्व चेयरमैन महेंद्र जाटव, पूर्व सरपंच कुबेर सिंह, शेर सिंह धरसोनी, वैर के मन्नू महंत, किसान नेता इन्दल सिंह जाट सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है