सरकारी नौकरी के नाम पर 13 लाख की ठगी:जनूथर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Jan 29, 2026 - 11:52
 0
सरकारी नौकरी के नाम पर 13 लाख की ठगी:जनूथर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जनूथर (डीग) सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में डीग की जनूथर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोर्ट से मिले इस्तगासा के आधार पर दर्ज मुकदमे में की गई।

पीड़ित राजकुमार पुत्र परशुराम, निवासी ग्राम मौरोली, थाना जनूथर, जिला डीग ने न्यायालय एसीजेएम डीग में पेश इस्तगासा में बताया कि जून 2023 में आरोपी अशोक भारद्वाज ने नगर निगम में उच्च अधिकारियों से संबंध होने का दावा किया। उसने 5 लाख रुपये में नगर निगम मथुरा (वृंदावन) के जलकर कार्यालय में पम्प ऑपरेटर/इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया।

आरोपी के झांसे में आकर परिवादी के पिता परशुराम ने अपनी जमीन गिरवी रखकर 4.50 लाख रुपए का कर्ज लिया और आरोपी को घर पर ही भुगतान किया। इसके बाद आरोपी ने फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 22 सितंबर 2023 को नियुक्ति आदेश, कर्मचारी आईडी कार्ड एवं वेतन पर्ची सौंप दी। उसने 26 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलने का भरोसा दिलाया।

इतना ही नहीं, आरोपी ने अन्य युवकों को भी उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। परिवादी के माध्यम से आरोपी ने नवंबर-दिसंबर 2023 में अन्य लोगों से भी करीब 9 लाख रुपए वसूल लिए। बाद में जब वेतन आना बंद हुआ और दस्तावेजों की जांच कराई गई तो सभी नियुक्ति आदेश फर्जी पाए गए।

परिवादी ने आरोपी से कुल 13.50 लाख रुपए वापस मांगे, लेकिन राशि नहीं लौटाई गई। इस पर थाना जनूथर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी अशोक भारद्वाज (23) निवासी लक्ष्मणपुरा, थाना सुरीर, जिला मथुरा (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये मांगने वालों से सावधान रहें और ऐसे मामलों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है