'टेक्नोलॉजी का तड़का' ​डिजिटल इंडिया का 'शगुन': बागपत में शादी के कार्ड पर QR कोड, स्कैन करके होगा 'कन्यादान

Feb 7, 2026 - 16:10
 0
'टेक्नोलॉजी का तड़का' ​डिजिटल इंडिया का 'शगुन': बागपत में शादी के कार्ड पर QR कोड, स्कैन करके होगा 'कन्यादान

'


​बागपत। (शशि जायसवाल) बदलते दौर के साथ अब भारतीय शादियों के तौर-तरीके भी हाईटेक होते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक परिवार ने परंपराओं को डिजिटल फिनिश देते हुए शादी के कार्ड पर ही बैंक खाते का QR कोड छपवा दिया है। अब मेहमानों को शगुन देने के लिए लिफाफे तलाशने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे सीधे स्कैन करके शगुन की राशि भेज सकेंगे।

​भाई और बहन दोनों की शादियों में 'टेक्नोलॉजी का तड़का'
​यह अनोखा आइडिया बागपत के रहने वाले आकाश का है। आज यानी 7 फरवरी को आकाश की बहन आकांक्षा की शादी है। इस मौके पर बांटे गए निमंत्रण पत्रों पर क्यूआर कोड चर्चा का विषय बना हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि कल, 8 फरवरी को खुद आकाश भी दूल्हा बनेंगे और अपनी शादी में भी इसी डिजिटल व्यवस्था को बरकरार रखेंगे।

क्यों खास है यह पहल?
​अक्सर शादियों में नकदी (कैश) संभालने और लिफाफों का हिसाब रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

आकाश के इस कदम से कई फायदे दिख रहे हैं:
पारदर्शिता: शगुन की रकम सीधे बैंक खाते में जमा होगी।
*सुविधा: मेहमानों को छुट्टे पैसे या लिफाफे की चिंता नहीं रहेगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ​"जमाना बदल रहा है, तो शगुन देने का अंदाज क्यों न बदले? यह न केवल सुरक्षित है बल्कि आज के डिजिटल युग की जरूरत भी है।" ​इलाके में इस अनोखे कार्ड की जमकर चर्चा हो रही है और लोग इसे 'डिजिटल कन्यादान' का नाम दे रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है