साँसद अग्रवाल ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं का किया समाधान

Feb 7, 2026 - 16:13
Feb 7, 2026 - 16:14
 0
साँसद अग्रवाल ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं का किया समाधान

भीलवाड़ा  (राजकुमार गोयल) बाल विवाह  मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया! भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने लोकसभा के बजट सत्र के दौरान भीलवाडा लोकसभा क्षेत्र के आमजन व कार्यकर्ताओं के कार्यो के त्वरित समाधान के लिए आज कलेक्ट्री परिसर में सांसद जनसंवाद केंद्र पर जनसुनवाई की । 
साँसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि  सांसद अग्रवाल की जनसुनवाई के  दौरान सैकड़ों की संख्या में भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व आम जनता की समस्याओं को सुना व  जनता के कामो के त्वरित समाधान के लिए सम्बंधित विभाग में फोन कर  कार्यवाही कार्यवाही कर कार्यकर्ताओ व आमजन को राहत प्रदान की । जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भागीदारी की व सांसद को अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।
जनसुनवाई में बाल विवाह को रोकने के नवाचार संस्था द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया व मोके पर रथ पर बाल विवाह रोकने के कानून व्यवस्था बेनर पर भी हस्ताक्षर कर बाल विवाह के रोकथाम को बढ़ावा दिया इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने बाल विवाह को अभिशाप बताया व कहा कि इसे रोकने के लिये प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए।
गौरतलब है कि सांसद अग्रवाल ने संसद के बजट सत्र के दौरान शनिवार रविवार की छुट्टी पर अपने लोकसभा वासियों के बीच जाकर जनसुनवाई की व उनकी समस्याओं का मोके पर ही समाधान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है