विधायक रमेश खींची की अभिशंषा पर मिली सौगात; खोह, नांगलरूपा और गोलाकाबास सहित दर्जनों गांवों को मिलेगी लो-वोल्टेज और कटौती से मुक्ति

Feb 17, 2026 - 14:05
 0
विधायक रमेश खींची की अभिशंषा पर मिली सौगात; खोह, नांगलरूपा और गोलाकाबास सहित दर्जनों गांवों को मिलेगी लो-वोल्टेज और कटौती से मुक्ति

कठूमर (दिनेश लेखी) | राज्य सरकार के बजट 2026-27 में क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए कठूमर विधायक रमेश खींची की अभिशंषा पर खोह पंचायत के खेड़ा सारंगपुरी गांव में 33/11 GSS (ग्रिड सब-स्टेशन) की बड़ी घोषणा की गई है। घोषणा के मात्र कुछ ही दिनों के भीतर बिजली विभाग की टीम ने धरातल पर काम शुरू कर दिया है।

मंगलवार को बिजली निगम के उच्चाधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का दौरा कर तकनीकी बारीकियों का जायजा लिया।

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

निरीक्षण के दौरान बिजली निगम के अधिशाषी अभियंता (XEN) जी.एस. मीणा ने बताया कि विभाग की टीम ने जीएसएस निर्माण के लिए निर्धारित जगह का सूक्ष्म अवलोकन किया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूर्ण कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस नए जीएसएस के बनने से क्षेत्र के विद्युत तंत्र में बड़ा सुधार होगा।

इन गांवों की बदलेगी सूरत

खेड़ा सारंगपुरी में जीएसएस स्थापित होने से केवल एक गांव नहीं, बल्कि आसपास के बड़े क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्य रूप से खोह जागरू ,खेड़ा सारंगपुरी , नांगलरूपा , गोलाकाबास

इन गांवों में पिछले लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए और ग्रामीणों को घरेलू उपयोग के लिए निर्बाध बिजली मिल सकेगी।

ग्रामीणों में हर्ष की लहर

अवलोकन के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा, जेईएन (JEN) योगेश, लाइनमैन राजेश शर्मा, सरपंच अमरसिंह बैरवा सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। विधायक रमेश खींची के प्रयासों की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि इस सौगात से क्षेत्र के विकास को नए पंख लगेंगे। इस दौरान हरिराम यादव, विश्राम यादव, रामकिशोर यादव, हरिओम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और बिजली विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................