नये कृषि विधेयक में किसानो की खुशहाली का पैगाम-कैलाश चौधरी 

Oct 4, 2020 - 02:34
 0
नये कृषि विधेयक में किसानो की खुशहाली का पैगाम-कैलाश चौधरी 

बयाना भरतपुर

बयाना,03 अक्टूबर। नये कृषि विधेयको में किसानो की खुशहाली का पैगाम है इनके लागू होने पर किसानो के अच्छे दिन आऐगें। उनकी आय बढकर दोगुनी होगी। तथा उन्हें दलाल और बीचोलियो व टैक्सो से भी मुक्ति मिलेगी। जिससे किसान आत्म निर्भर होगा और किसानो के अत्म निर्भर होने से ही देश आत्म निर्भर बनेगा। यह बात शनिवार को केन्द्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चैधरी ने यहां पत्रकारो से बार्ता करते हुऐ कही। वह कोटा से चलकर भरतपुर जाते समय यहां रूके थे। उनका यहा भाजपा कार्यकर्ताओ की ओर से भी जोरदार स्वागत किया गया व चांदी का मुकट पहनाया। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने पत्रकारो से बार्ता करते हुऐ बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार की ओर से लाऐ गऐ तीनो कृषि विधेयको से किसानो के जीवन व खेतीबाडी में क्रान्तिकारी परिर्वतन आऐगा। किसान आजादी के बाद अब सही मायनो में आजाद हो सकेगा। उन्होने प्रधानमंत्री मोदी का भी आभार जताते हुऐ कहा कि नये कृषि विधेयक से प्रतिस्पर्धा बढेगी व कान्टे्रक्ट फार्मिगं और मूल्यो को भी आश्वास्त किया जाऐगा। रेटे भी किसानो सहमति से तय हो सकेगी। और उनके विवादो के निपटारे के लिऐ तहसील स्तर पर ही एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाऐगी और काॅरपोरेट की ओर से एग्रीमेन्ट का उल्लघंन किये जाने पर उस पर 150 प्रतिशत पैनल्टी भी लगाई जा सकेगी। केन्द्रीय मंत्री चैधरी ने इस दौरान नये कृषि विधेयको को लेकर विपक्ष पर भ्रंम फैलाने व किसानो को भडकाने के भी आरोप लगाते हुऐ कहा कि 70 साल के शासन में न तो देश के लिऐ कुछ मिला और ना ही किसानो के लिऐ भी कोई काम किया। अब जब मोदी सरकार कुछ काम करने जा रही है तो उस पर तरह तरह के सवाल खडे कर अवरोध व विरोध पैदा किया जा रहा है। उन्होने पत्रकारो से बार्ता करते समय मोदी सरकार की योजनाओ का बखान करते हुऐं कहा कि किसानो के हित में किसान सम्मान निधि जैसी अनेक योजनाऐ चलाकर किसानो को लाभान्वित करने का काम किया जा रहा है। तथा कृषि के लिऐ इस बार एक लाख 34 हजार करोड  का बजट बनाया है। नई कृषि नीति के तहत देश में 10 हजार एफपीओ बनाये जाऐगे तथा एक लाख करोड रूपये कृषि संसाधन विकसित करने पर खर्च होगे। इनके अलावा बडे फूंड प्रोसेसिंग प्लांट भी लगाऐ जाऐगे। जिनसे किसानो को भी व्यापार करने का मौका मिलेगा। उन्होने केन्द्र की मोदी सरकार की तारीफो के पुल बांधते हुऐ विपक्ष पर बेवजह विरोध करने का आरोप लगाते हुऐ कहा कि विरोध करना अब उनकी आदत बन गई है। जबकि नये कृषि विधेयको से देश के किसान खुश है। इस दौरान क्षेत्रीय संासद रंजीता कोली, डांग विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जवाहरसिहं बेढम, जिला किसान मोर्चा भाजपा अध्यक्ष धर्मसिहं चैधरी,पूर्व पालिकााध्यक्ष प्रवेश चैधरी सहित अन्य भाजपाई आदि भी मौजूद रहे। 

बयाना से राजीव झालानी की रिपोर्ट,,,

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow