नीलगाय से टकराई स्कूटी, मां-पुत्र गंभीर घायल; युवक की हालत नाजुक

Mar 1, 2026 - 14:52
 0
नीलगाय से टकराई स्कूटी, मां-पुत्र गंभीर घायल; युवक की हालत नाजुक

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना उपखंड के कालवा फाटक मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। बाज्या की ढाणी के पास अचानक एक नीलगाय के स्कूटी के सामने आ जाने से स्कूटी सवार मां-पुत्र अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ​जानकारी के अनुसार, फल्डोद निवासी माँ-पुत्र अपनी स्कूटी पर सवार होकर मकराना की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे कालवा फाटक से आगे बाज्या की ढाणी के समीप पहुँचे, अचानक झाड़ियों से निकलकर एक नीलगाय सड़क पर आ गई। स्कूटी की रफ्तार होने के कारण चालक उसे नियंत्रित नहीं कर पाया और स्कूटी सीधे नीलगाय से जा टकराई। ​हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को बोरावड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। चिकित्सा सूत्रों के अनुसार, महिला की स्थिति अब स्थिर बनी हुई है, लेकिन उनके पुत्र अभिषेक के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अभिषेक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र हायर सेंटर रेफर कर दिया है। ​इस घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में गहरा रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर वन्यजीवों, विशेषकर नीलगायों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अचानक सड़क पर आने वाले इन वन्यजीवों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि वन्यजीवों के सड़क पर आने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं और संवेदनशील जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है