गीतांजलि बी.एड. कॉलेज में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Mar 1, 2026 - 14:44
 0
गीतांजलि बी.एड. कॉलेज में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के निकटवर्ती कस्बा बोरावड़ के गीतांजलि बी.एड. कॉलेज में रंगों का पावन पर्व होली बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षाविदों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। ​समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रवींद्र सिंह राजावत ने की। कार्यक्रम का विधिवत आगाज़ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर एल.एम. खान ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और ईर्ष्या को भुलाकर गले मिलने का पर्व है। ​उत्सव के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। छात्रा पूजा गोदारा, रीटू श्री, पूजा राजावत, कविता एवं नाज़मा ने होली के गीतों, लोक नृत्य और कविताओं के माध्यम से राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखेरी, जिससे पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ​​महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य नंदा राम, मुकेश चौहान, आबिद अली, श्रीराम, महावीर, लाला पारीक, तनुजा, मोहम्मद शाहिद एवं आरिफ ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर गुलाल खेला और उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए मिठाई व जलपान की व्यवस्था की गई। महाविद्यालय परिवार ने एकता और आपसी सद्भाव के साथ पर्व मनाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करने और समाज में सकारात्मकता फैलाने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है