मार्च माह की शुरुआत, महंगाई के साथ
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) )मार्च महीने की शुरुआत कई अहम बदलावों के साथ हुई है। 1 मार्च से लागू नियम और कीमतों में संशोधन सीधे तौर पर घर के बजट, हवाई यात्रा, रेलवे टिकटिंग और मोबाइल इस्तेमाल तक को प्रभावित कर रहे हैं।
हर माह की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 मार्च 2026 को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए।
वहीं, 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 8 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ATF महंगा, हवाई सफर महंगा
मार्च की शुरुआत में एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। ATF की दरें बढ़ने से एयरलाइंस की लागत बढ़ती है, जिसका असर टिकट कीमतों पर पड़ सकता है।
रेलवे में बदलाव: UTS ऐप बंद हो सकता है
1 मार्च 2026 से रेलवे से जुड़ा एक बड़ा बदलाव लागू हो सकता है। भारतीय रेलवे अपना पुराना UTS ऐप बंद कर सकती है।
इसके बंद होने के बाद अनारक्षित टिकट बुकिंग समेत अन्य सेवाएं नए ऐप RailOne के जरिए शुरू हो सकती हैं। यात्रियों को नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होना पड़ सकता है।
सिम-बाइंडिंग नियम लागू
1 मार्च से मोबाइल यूजर्स के लिए सिम-बाइंडिंग नियम लागू हो सकते हैं। दूरसंचार विभाग (DoT) ने OTT मैसेजिंग ऐप्स को निर्देश दिए हैं कि यूजर का अकाउंट एक्टिव SIM से जुड़ा होना चाहिए।
इसका मतलब यह है कि अगर फोन में वही SIM मौजूद नहीं है, जिससे व्हाट्सएप या टेलीग्राम रजिस्टर है, तो ऐप का इस्तेमाल सीमित या बंद भी हो सकता है। SIM लिंकिंग की डेडलाइन 1 मार्च तय की गई थी