स्वर्णकार महिला मंडल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया फागोत्सव, फूलों और गुलाल की होली से महका श्याम मंदिर

Mar 1, 2026 - 16:33
 0
स्वर्णकार महिला मंडल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया फागोत्सव, फूलों और गुलाल की होली से महका श्याम मंदिर

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना क्षेत्र के बोरावड़ में स्वर्णकार समाज महिला मंडल के तत्वावधान में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य फागोत्सव का आयोजन किया गया। स्थानीय श्याम मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति, उत्साह और रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला। ​कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्याम की मनमोहक झांकी सजाकर और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। महिलाओं ने सबसे पहले भगवान को गुलाल अर्पित कर होली खेलने की अनुमति ली। इसके पश्चात मंदिर परिसर अबीर-गुलाल और पुष्पों की खुशबू से सराबोर हो उठा। उपस्थित महिलाओं ने ठाकुर जी के साथ फूलों की होली खेली और क्षेत्र में सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। ​फागोत्सव के दौरान सांस्कृतिक व भक्तिमय कार्यक्रमों की धूम रही।

महिला मंडल की सदस्यों ने ​होली खेल रहे बांके बिहारी जैसे पारंपरिक फाग गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। ​भजनों की धुन पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। ​​स्वर्णकार समाज महिला मंडल की अध्यक्ष सुशीला देवी ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजन मातृशक्ति को एकजुट करने का एक विशेष अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि सभी ने भक्ति के रंगों में सराबोर होकर भगवान की आराधना की और समाज में आपसी सौहार्द का संदेश दिया। ​इस दौरान अध्यक्ष सुशीला सोनी, संतोष सोनी, पुष्पा सोनी सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ​इसी क्रम में गणेश डूंगरी रोड पर समाज सेविका पिंकी अग्रवाल के निवास पर भी महिलाओं ने सामूहिक रूप से फागोत्सव मनाया। यहाँ महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया और पुष्पों की होली खेलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है