लक्ष्मणगढ़ नगर निकाय चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब, 25 वार्डों में कुल 251 उम्मीदवार मैदान में

Aug 31, 2026 - 18:14
 0
लक्ष्मणगढ़ नगर निकाय चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब, 25 वार्डों में कुल 251 उम्मीदवार मैदान में

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत नामांकन के अंतिम दिन 31 अगस्त को उपखंड कार्यालय पर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। 
कस्बे में गठित नगर पालिका के प्रथम बार चुनाव होने से नगर निकाय चुनाव में  टिकट वितरण को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों में सियासी घमासान तेज हो गया है।नामांकन का दौर जारी है और इसी बीच दोनों दल उम्मीदवारों के नाम घोषित कर रहे हैं। टिकटों के ऐलान के साथ ही कई वार्डों में नाराजगी, विरोध और दल-बदल सामने आने लगे हैं। इससे निकाय चुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
नामांकन के अंतिम दिन आज 25 वार्डों में 136 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये है। जिनकी कुल संख्या 251 आज पहुंच गई है। 
सुबह से ही कार्यालयों के बाहर गहमागहमी शुरू हो गई । प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी एवं पेट पलनीया परिक्रमा देते हुए फार्म दाखिला करने पहुंचे।
प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस द्वारा अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूचियां आखिरी समय तक पूरी तरह जारी न करने और बगावत के डर से फोन पर सूचना देने व सीधे सिंबल, पर्चे ,दाखिल करवाने की रणनीति के कारण उपखंड कार्यालय पर जबर्दस्त असमंजस और भीड़भाड़ की स्थिति रही। 
समय दोपहर 3:00 बजे तक होने के कारण अंतिम कुछ घंटों में पर्चे दाखिल करने वालों का तांता लगा रहा। कई टिकट-वंचित दावेदारों और असंतुष्ट नेताओं ने निर्दलीय के रूप में भी अपने नामांकन दाखिल किए, जिससे परिसरों में खासा जोश और तनावपूर्ण माहौल देखा गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है