भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की पदाधिकारी डॉ. कायनात काजी का महिला भाजपाइयों ने भाजपा दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत

May 1, 2023 - 08:07
 0
भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की पदाधिकारी डॉ. कायनात काजी का महिला भाजपाइयों ने भाजपा दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत

ब्यावर ,जितेन्द्र ठठेरा

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ. कायनात काजी रविवार को ब्यावर विधानसभा के प्रवास पर रही। ब्यावर विधानसभा के पृथ्वीराज मंडल के ग्राम गोहाना में महिला बैठक आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला मोर्चा की पदाधिकारी डॉ. कायनात काजी के आगमन पर महिला भाजपाइयों ने भाजपा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
बैठक में डॉ कायनात ने नववर्ष नव मतदाता अभियान, मन की बात कार्यक्रम, एक करोड सेल्फी कार्यक्रम तथा पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी एवं महिला हित की सभी योजनाओं सहित कई विषयों पर चर्चा की। योजनाओं को आमजन तक पहुचाने के लिए और योजनाओं के लाभार्थियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात भी की। इसी के साथ ही आगामी चुनावों में महिला भागीदारी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विजय संकल्प के लक्ष्य प्राप्ति हेतु केन्द्रीय नेतृत्व की कार्ययोजनाओ की विस्तृत जानकारी भाजपा महिला पदाधिकारियों सहित सभी कार्यकर्ताओं को प्रदान की।
इस अवसर पर महिला मोर्चा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष मुकेशकंवर राठौड़, पृथ्वीराज मंडल अध्यक्ष कानाराम गुर्जर, महामंत्री इंदु मित्तल, चित्रा टेलर, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी यादव, आशा कवर, देवकी तोलानी, सोनू साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तारा सोनी, लीला रावत, पुष्पा आसवानी, संतोष रावत, मंजू गहलोत, सपना शर्मा, शिखा गुप्ता, गायत्री साहू, कंचन रावत, पुष्पा देवी, मीरा देवी, नीतू रावत, शांति देवी, सीता देवी और सभी महिला कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................