भाजपा अजमेर देहात ब्यावर विधानसभा का भव्य फाग उत्सव: ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे नेता

Mar 12, 2023 - 02:47
 0
भाजपा अजमेर देहात ब्यावर विधानसभा का भव्य फाग उत्सव: ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे नेता

ब्यावर, अजमेर (जितेन्द्र ठठेरा)
 
होली के अवसर पर नगर भाजपा अजमेर देहात ब्यावर विधानसभा द्वारा अशोक पैलेस में भव्य फागोत्सव एवं कार्यकर्ता होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही देशभक्ति व होली के गीत-भजन का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध राजस्थानी हास्य कलाकार व मंच संचालक ओम महावर ने सभी को हँसा हँसाकर ख़ूब लोटपोट कर दिया।

भजन गायक अरिहन्त कांकरिया ने इस स्नेहमिलन कार्यक्रम में मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी और समां बांधा और घूमर-गैर नृत्य का भव्य आयोजन हुआ जिसमें सभी ने चिट्टियों के साथ नाचकर घूमर गैर का आनंद लिया।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने बताया कि इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
 इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और गुलाल लगाया एवं कार्यकर्ताओं संग जमकर झूमे। साथ ही कहा कि यह रंगों, सकारात्मकता, जीवंतता, खुशी और सद्भाव से जुड़ा त्योहार है। मैं सभी के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य एवं समृद्धि की कामना करता हूं, भाजपा कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ कमर कस के कमल खिलाने का कार्य कर सके इसी को लेकर फागोत्सव एवं कार्यकर्ता होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।

रामदयाल साहू एन्ड चंग पार्टी के द्वारा राजस्थानी लोकगीत व फाग गाकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया साथ ही चंग ढ़ोल की थाप पर भव्य घूमर गैर नृत्य पर सभी ने चिट्टियों के साथ नृत्य करके आनंद लिया।

इस दौरान देवीशंकर भूतड़ा जी के नेतृत्व में जिला महामंत्री पवन जैन, जिला मंत्री करणसिंह रावत, राष्ट्रीय परिषद सदस्य तिलक रावत, ब्यावर विधानसभा विस्तारक अभय सिंह, दिलीप बाबेल, मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल, रामवतार लाटा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर, मंडल अध्यक्ष संतोष रावत, डूंगरसिंह रावत, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष यज्ञेश शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवप्रकाश सामरिया, बाबूलाल चौहान, मंडल महामंत्री संतोष जाग्रत, नवलकिशोर मुरारका, सत्येन्द्र यादव, मुकेश घावरी, प्रमोद शर्मा, डॉ पीएम तोलानी, मंडल उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, जितेन्द्र कावड़िया, बुद्धराज शर्मा, रमेश दगदी, मंडल संयोजक हनुमान जांगिड़, विजय दगदी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विपिन गुजराती, पार्षद रवि चौहान, त्रिलोक शर्मा, बीना झंवर, कमला दगदी, सुनीता भाटी, मुन्नीदेवी गहलोत, अनिता शर्मा, पूर्व उपसभापति सुनील मूंदड़ा, कैलाश मूंदड़ा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी यादव, मंजु जांगिड़, मंजू गहलोत, गायत्री साहू, पुष्पा आसवानी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तारा सोनी, लीला रावत, संगीता रावत, कमांडर डाउ सिंह, रणजीत साँखला, संतोष दगदी, गणपत मुग्देश, तिलोक तालेपा, हेमन्त चन्देल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूदेव आर्य, पूर्व प्रधान प्रभु सिंह रावत, लक्ष्मण रावत, रोशन तुंगारिया, डॉ नरेन्द्र आनन्दानी, मुकेश गर्ग, डीके जैन, दिलीप दगदी, सुरेश व्यास, शिवचंद्र लड़ा, मुकेश जोधावत, जेडी जूनवाल, ललित आसरवा, हरीश शर्मा, सतीश गर्ग, हिमांशु शर्मा, प्रदीप, पार्षद विष्णु हेड़ा, दिलीप शर्मा, हितेश सोनी, सुमित शर्मा, देवकिशन भाटी, मनन गहलोत, मोहित अग्रवाल,नरेश माली, मोहित सैनी, राज सांखला, रणवीर सिंह चौहान, राज जांगिड़, श्रवण सिंह भाटी सहित सभी समाज, वर्ग के पदाधिकारी, मातृशक्ति व कई कार्यकर्ता स्नेहमिलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................