आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही: 9000 लीटर हथकढ़ शराब की नष्ट

Jan 27, 2023 - 20:36
Jan 27, 2023 - 20:48
 0
आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही: 9000 लीटर हथकढ़ शराब की नष्ट

बानसूर (अलवर, राजस्थान/ सोनू) बानसूर में आबकारी विभाग द्वारा चलाये जा रहे अवैध हथकढ़ शराब को लेकर अभियान के तहत आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बानसूर क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में नो हजार लीटर वाश,55 लीटर हथकढ़ शराब,कई क्विंटल गुड़,रसायन सहित अनेक सामान बरामद किया है।आबकारी थानाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बानसूर क्षेत्र के कुंडली,ज्ञानपुरा,गुंता, बबेडी सहित अन्य गांवो में साहबी नदी क्षेत्र में दबिश देकर हथकढ़ शराब पकड़ने के साथ ही बड़ी मात्रा में वाश को नष्ट किया गया है।आबकारी पुलिस द्वारा साहबी नदी क्षेत्र में एक दर्जन हथकढ़ शराब बनाने की भट्टियां भी तोड़कर मामला दर्ज कर शराब तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।इस संयुक्त कार्रवाई में अलवर आबकारी, खैरथल व बहरोड़ की टीम शामिल रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है