राणासर में स्थित निर्झरा धाम आश्रम पर हुआ विशाल धर्म सभा का आयोजन; धर्म सभा के दौरान हुआ समितियों का गठन

Mar 1, 2026 - 18:49
 0
राणासर में स्थित निर्झरा  धाम आश्रम पर हुआ विशाल धर्म सभा का आयोजन;  धर्म सभा के दौरान हुआ समितियों का गठन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) नीमकाथाना के नजदीक राणासर के पास स्थित निर्झरा  धाम आश्रम पर 8 मार्च से प्रारंभ होने वाले 108 कुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर मंदिर परिसर पर विशाल धर्म सभा का आयोजन किया गया l रविवार को आयोजित धर्म सभा श्री श्री 108 श्री अवध बिहारी दास जी महाराज के सानिध्य में व बाबूलाल गुर्जर सरपंच के अध्यक्षता में आयोजित हुई l धर्म सभा के दौरान राजकुमार जाखड़ सरपंच प्रतिनिधि राणासर, पूर्व सरपंच श्रीलाल यादव, बजरंग लाल शर्मा ,छगनलाल मोदी, डॉ रामकुमार सिराधना, कैप्टन रामनिवास ताखर सहित कई वक्ताओं ने धर्म सभा के दौरान अपने विचार व्यक्त किया l धर्म सभा के दौरान मुखराम गुर्जर ,नेतराम यादव को जल समिति का जिम्मा सोपा गया है l

संजय शास्त्री को मंच संचालन की जिम्मेदारी दी गई है l  चंद्रशेखर गुर्जर व अजय जाखड़ मय टीम को यज्ञशाला व्यवस्था का जिम्मा दिया गया है l विकास गुर्जर मय टीम को अनुशासन समिति का जिम्मा सोपा गया है l सहीराम भगत कालोटा वाले को सफाई व्यवस्था का जिम्मेदारी दी गई है l यज्ञ भंडारे में जिमाणे की व्यवस्था सुनील गेणन, विकास साई ,दीपेंद्र साई, धर्मेंद्र साई को दी गई है l यज्ञ की तैयारी को लेकर गांव गांव व ढाणी ढाणी में निमंत्रण पत्र यज्ञ सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा दिए जा रहे हैं l इस दौरान बजरंग लाल शर्मा, कैप्टन रामनिवास ताखर, डॉ रामकुमार सिराधना, लक्ष्मण सिंह कुड़ी पचलंगी, श्री लाल यादव पूर्व सरपंच पचलंगी, महेंद्र सिंह तेतरवाल सहित कई लोग मौजूद रहे  l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है