खैरथल में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नियुक्तः यश अग्रवाल का स्थानीय पार्षदों ने किया स्वागत

Mar 1, 2026 - 12:11
 0
खैरथल में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नियुक्तः यश अग्रवाल का स्थानीय पार्षदों ने किया स्वागत

खैरथल  (हीरालाल भूरानी)  खैरथल में कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल का स्थानीय कांग्रेस पार्षदों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने का भरोसा जताया।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी ने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ संगठन का एक महत्वपूर्ण अंग है। यश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और उनके अनुभव से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश हैडाऊ ने इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने के लिए कहा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने और व्यापारी वर्ग को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर देने की बात कही।
इस स्वागत समारोह में पार्षद रामचन्द्र कामरेड, राजेंद्र चौधरी, तैयब खान, मनोज बुराहड़िया, पवन वासु, राहुल रसगोन और उमरदिन खान सहित कई अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है