विवाहित महिला को दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर शव कुए मे डालने का मामला दर्ज; मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव पीहर पक्ष को सौंपा

Mar 1, 2026 - 14:40
 0
विवाहित महिला को दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर शव कुए मे डालने का मामला दर्ज; मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव पीहर पक्ष को सौंपा

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम थानाराजाजी में गत शनिवार की रात्रि महिला के कुएं में गिरने से मौत हो गयी थी। मृतका के परिजनों ने राजगढ़ थाने में दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर शव को कुएं में डालने का मामला दर्ज करवाया है। मृतका के भाई नरेश मीना ने बताया कि उसकी बहन की शादी थानाराजाजी में 13 मई 2025 को हुई थी। शादी के एक महीने के बाद से उसके पति सहित अन्य लोग दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे। गत शनिवार को उसकी बहन पायल मीना को मारकर शव को कुएं में फेंक दिया। वही परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। करीब 4 घण्टे की समझाईश के बाद शव को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव पीहर पक्ष को सौंप दिया।

इस सम्बंध मृतका के भाई बीघोता, टहला निवासी सत्यनारायण मीना ने मामला दर्ज करवाया है कि उसकी बहन पायल की शादी 13 मई 2025 को विधिवत रूप से ग्राम थानाराजाजी निवासी सोनू पुत्र मोती मीना के साथ दान-दहेज देकर सम्पन्न करवाई थी। जिसमे घरेलू सामान सहित 15 लाख रुपये शादी में खर्च किये थे। लेकिन शादी के एक महीने बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ताने देकर मारपीट कर रहे थे और दहेज में पांच लाख रुपये लाने की मांग कर रहे थे। रिर्पोट में बताया कि उसकी बहन के पति सोनू, सास भौती व मनीषा ने एक राय कर योजना बनाकर जान से मारकर शव को थाना गांव के खेतों के पास कुएं में डाल दिया। जिस सूचना पर मौके पर आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस ने मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है