ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आध्यात्मिक होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Mar 1, 2026 - 18:48
 0
ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आध्यात्मिक होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे के घूमचक्कर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र पर "आध्यात्मिक होली स्नेह मिलन" समारोह का भव्य आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, माताएं- बहने एवं युवा वर्ग ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।                    
इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं ईश्वरीय गीत के साथ हुआ । इस आयोजन के मुख्य अतिथि आनंद श्री चेतना केंद्र के लोकेश्वरानंद उर्फ पूर्व कुलपति डॉक्टर लोकेश सिंह शेखावत तथा विशिष्ट अतिथि  कमल सिंह,देवेंद्र यादव चौथमल जांगिड़ थे। स्नेह मिलन समारोह को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी जी ने कहा कि सच्ची होली आत्मा की बुराइयों को जलाने और जीवन में पवित्रता, प्रेम व शांति के रंग भरने का पर्व है ।उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में परमात्मा शिव हमें राजयोग के माध्यम से आंतरिक शक्तियों से भर रहे हैं, जिससे हम अपने संस्कारों को श्रेष्ठ बना सकें । 
 होलिका दहन का आध्यात्मिक महत्व समझाते हुए बताया कि जीवन मे मन, वचन, कर्म से व्यर्थ एवं नकारात्मक विचार जैसी कमजोरी को त्याग कर ही सच्ची खुशियों की होली मनाई जा सकती है । मुख्य अतिथि डॉक्टर लोकेश सिंह शेखावत  ने इस आध्यात्मिक स्नेह मिलन की बुरी बुरी प्रशंसा करते हुए इसे व्यक्ति सुधार का   मार्ग बताया । किंजल प्रगति , चंचल, हर्षिता ने होली के उपलक्ष में गीत एवं  नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन अपनी ओजस्वी एवं मधुर वाणी में  सर्वोदय कार्यकर्ता  बद्री प्रसाद तंवर ने किया ।सभी उपस्थित भाई बहनों ने संकल्प लिया कि वह अपने जीवन में सद्गुणों के रंग भरकर समाज में शांति और सद्भावना का संदेश फैलाएंगे ।                 
अंत में सभी ने फूलों से होली खेली और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी तथा सभी को ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया। 
इस कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह को  सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मिक आनंद से भर दिया ।  इस आयोजन में एडवोकेट मोतीलाल सैनी, प्राचार्य आशा सैनी, कमलेश यादव, वीरेंद्र कुमार सैनी, आशा सैनी, कांता अग्रवाल, गायत्री कुमारी, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश अग्रवाल एवं डिंपल तंवर सहित  सैंकड़ों नागरिक शामिल थे  ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है