रैणी थाना परिसर मे होली पर्व को देखते हुई सीएलजी सदस्यों की बैठक
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) रैणी पुलिस थाना परिसर में होली पर्व के मद्देनज़र सीएलजी सदस्यों की बैठक थानाधिकारी राजपाल सिंह की मौजूदगी में गई। बैठक में त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने उपस्थित सीएलजी सदस्यों से होली के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। थानाधिकारी ने कहा कि त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में रैणी थाना क्षेत्र के सीएलजी सदस्य मौजूद रहे और उन्होंने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।