मकराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तेज आवाज वाले साइलेंसरों पर चला हंटर, 8 बुलेट जब्त

Mar 1, 2026 - 16:59
 0
मकराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तेज आवाज वाले साइलेंसरों पर चला हंटर, 8 बुलेट जब्त

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर की सड़कों पर तेज और कर्कश आवाज के साथ दहशत फैलाने वाली मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ मकराना पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। आमजन की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 8 मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिलों को जब्त किया है। ​लंबे समय से स्थानीय निवासियों और राहगीरों द्वारा शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज धमाके, पटाखे जैसी आवाजें निकालते हैं, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए थानाधिकारी गरिमा चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर इन वाहनों को पकड़ा। 8 बुलेट मोटरसाइकिलें एमवी एक्ट के तहत जब्त कि गयी है जिनके साइलेंसर के साथ छेड़छाड़ और ध्वनि प्रदूषण फ़ैल रहा था। पुलिस ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ​पुलिस प्रशासन ने वाहन स्वामियों और विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे अपनी मोटरसाइकिलों में कंपनी फिटेड साइलेंसर ही रखें और नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
गरिमा चौधरी, थानाधिकारी, मकराना का कहना है कि -सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मॉडिफाइड साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन भी हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है