होली से सिंधियत दिवस चेटीचंड महोत्सव तक रहती है भारी मांग, पसंद आ रहा 'सिंधी घेवर' का स्वाद

Mar 1, 2026 - 16:38
 0
होली से सिंधियत दिवस चेटीचंड महोत्सव तक रहती है भारी मांग, पसंद आ रहा 'सिंधी घेवर'  का स्वाद

 खैरथल (हीरालाल भूरानी)  फाल्गुन मास की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में पारंपरिक सिंधी घेवर की खुशबू फैल गई है। मिठाई की दुकानों पर सुबह से देर रात तक कड़ाहियां चढ़ी है और कारीगर सुनहरे, जालीदार घेवर तैयार करने में जुटे हैं। होली के त्योहार पर इसकी जमकर खरीदारी हो रही है और यह सिलसिला सिंधियत दिवस चेटीचंड महोत्सव तक लगातार जारी रहता है। खैरथल का सिंधी घेवर केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि परंपरा और पारिवारिक स्नेह का प्रतीक बन चुका है।
होली पर जमकर खरीदारी 
होली के अवसर पर सिंधी समाज सहित अन्य समाजों के लोग भी अपनी बहन-बेटियों को 'सामान' भेजते हैं, जिसमें सिंधी घेवर प्रमुख रूप से शामिल रहता है। इस दौरान बाजार में विशेष रौनक रहती है और प्रतिदिन किंवटल के हिसाब से घेवर की बिक्री होती है। दुकानदारों के अनुसार वर्तमान में इसकी कीमत लगभग 180 रुपए प्रति किलो है और मांग को देखते हुए अतिरिक्त कारीगर लगाए गए है। 
इन प्रतिष्ठानों पर बन रहा खास घेवर
शहर के प्रमुख प्रतिष्ठान लक्ष्मी मिष्ठान भंडार पर विशेष रूप से पारंपरिक विधि से सिंधी घेवर तैयार किया जा रहा है। इन दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार होली के साथ-साथ  चेटीचंड महोत्सव तक ऑर्डर बुकिंग लगातार चलती रहती है।
सिंधी समाज का प्रमुख पर्व
सिंधी समाज का प्रमुख पर्व चेटीचंड (सिंधियत दिवस) तक यह मिठाई बड़े पैमाने पर बनाई और बेची जाती है। इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सिंधी घेवर का विशेष महत्व रहता है। लगभग 15 दिनों तक सुरक्षित रहने के कारण इसे देश के बड़े शहरों और विदेशों में बसे प्रवासी परिवारों तक कूरियर से भेजा जाता है। इस तरह खैरथल का यह पारंपरिक स्वाद "सात समंदर पार" तक अपनी पहचान बना रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है