बावलिया बाबा मंदिर में फागोत्सव मनाया; गुढ़ागौड़जी के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Mar 1, 2026 - 18:47
 0
बावलिया बाबा मंदिर में फागोत्सव मनाया; गुढ़ागौड़जी के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) बावलिया बाबा मंदिर परिसर में रविवार को फागोत्सव का आयोजन किया गया।पुजारी गोपालदास ने पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में आसपास के गांवों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर प्रांगण रंग-बिरंगी सजावट और फूलों से सजाया गया।इस दौरान गुढ़ागौड़जी से आए कलाकार दिलीप  गुर्जर,रघुवीर पेंटर व पार्टी ने बावलिया बाबा की जीवनी पर रचित भक्ति एवं होली के पारंपरिक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। ढोलक, हारमोनियम और चंग की थाप पर कलाकारों ने “फाग” गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालु भी झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान बाबा के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलकर खुशहाली की कामना की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि फागोत्सव का आयोजन भक्तों की सहभागिता से किया गया, जिससे क्षेत्र में आपसी भाईचारा और धार्मिक आस्था मजबूत होती है।जनसेवा ट्रस्ट के भंवरसिंह शेखावत, नन्दकिशोर स्वामी,पंस सदस्य ओमप्रकाश बुगालिया, पंडित राजेंद्र शास्त्री,पं रविकांत शास्त्री आदि ने कलाकारों को बाबा की तस्वीर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में कपिल कुमावत, रामप्रसाद कुमावत,सुरेश पारीक,नरेन्द्र पारीक,मनीराम, कृष्ण शर्मा, विजयपाल सिंह,दीपेन,सोनू कुमावत व दशरथ सिंह,सुनील जांगिड़, कल्याण सिंह राइका आदि का विशेष सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है