यूजीसी के काले नियमों के विरोध में सवर्ण समाज महुवा यूजीसी के विरोध में महा-आक्रोश रैली दौसा में सैकड़ो निजी वाहनों सहित बसो के माध्यम से दौसा पहुंचे सवर्ण
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के बोहरा धर्मशाला व हिंडौन रोड के वाटर बॉक्स के कार्यालय से ब्राह्मण अग्रवाल खंडेलवाल जैन समाज राजपूत समाज सहित सवर्ण समाज के हजारों महिला पुरुष अपने निजी वाहनों व बसों के माध्यम से रविवार को यूजीसी के काले नियमों के विरोध में दौसा में आयोजित महा आक्रोश रैली में नारेबाजी करते हुए यूजीसी के विरोध में दोसा रवाना हुए
दौसा में स्वर्ण समाज जिला दौसा के तत्वाधान में आयोजित एक मार्च को यूजीसी के काले कानून के विरोध में सवर्ण समाज महुवा द्वारा अग्रवाल समाज खंडेलवाल समाज जैन समाज ब्राह्मण समाज राजपूत समाज सहित सवर्ण समाज के अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारी सहित आम लोगों ने निर्णय लिया गया था कि सभी समाजों के प्रत्येक घर से कम से कम एक व्यक्ति को 1 मार्च रविवार को दोसा मैं आयोजित महा आक्रोश रैली मैं सम्मिलित होने के लिए जाना तय किया गया इस दौरान सवर्ण समाज के अनेक वक्ताओं ने यूजीसी बिल पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए बताया कि सवर्ण समाज के बच्चों के लिए यह यूजीसी कानून घातक सिद्ध होगा इसलिए अधिक से अधिक सवर्ण समाज के लोगों यह दोसा के लिए रवाना हुए
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय शंकर बोहरा ने बताया कि सवर्णसमाज के गणमान्य लोगों ने एक मार्च को यूजीसी एक्ट के खिलाफ दोसा के शेषनाथ महादेव मंदिर लालसोट रोड दौसा में होने वाली महा आक्रोश रैली मैं करीब 50 निजी वाहन और 4 बड़ी बसें दोसा रवाना हुई। दोसा मैं आयोजित यूजीसी महा आक्रोश रैली में सभी वाहन महुवा कस्बे के हिंडोन रोड़ स्थित जलदाय विभाग कार्यालय के पास से एक साथ इकट्ठा होकर दोसा के लिए रवाना हुए। महा आक्रोश रैली सम्मिलित हुए सवर्ण समाज में यूजीसी एक्ट को लेकर लोगों में भारी आक्रोश नजर आया।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय शंकर बोहरा, अग्रवाल समाज अध्यक्ष सतीश अग्रवाल टुडियाणा वाले, ताराचंद शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण समाज महवा नगर, वैध दशरथ सिंह, विष्णु सिंह राजपूत ,कपिल सिंह राजपूत, अशोक जैन, मनमोहन तांबी, मनोज खंडेलवाल, देशराज गहनौली, विनोद जादौन, गोपाल हांडली, एडवोकेट ताराचंद अग्रवाल, धर्म सिंह राजपूत एडवोकेट, मोहनलाल तिवारी, भुवनेश एडवोकेट, हरिओम शर्मा हांडली, जगदीश भारद्वाज विनोद दीवली, शैलेश पाली, विष्णु पाराशर , नितेश पालोदा, प्रवीण कुमार शर्मा रौतहडिया, हरिओम दिक्षित, अवधेश अवस्थी ,पार्षद नरेंद्र शर्मा, अरविंद पावटा, जीपी शर्मा , अशोक गिरदावर ,पिंटू चिका, भंवर सिंह राठौर, राधाकृष्ण भारद्वाज, रवि पाराशर ,जुगल किशोर शर्मा ,कृष्ण कांत शर्मा ,गौरव शर्मा, प्रियांशु झाड़ोलिया एडवोकेट उमेश शर्मा जीपी शर्मा सहित महुवा तहसील के ब्राह्मण, राजपूत, अग्रवाल, खंडेलवाल, जैन , सहित सवर्ण समाजो के पदाधिकारीगण सहित हजारों गणमान्य महिला पुरुष मौजूद रहे।