गैलासर गांव में खेत के पीछे संदिग्ध अवस्था में मिला विवाहिता का शव, मामला दर्ज

महिला के पति ने पुलिस को सुसाइड की तो पीहर पक्ष ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दी

Feb 22, 2022 - 23:16
 0
गैलासर गांव में खेत के पीछे संदिग्ध अवस्था में मिला विवाहिता का शव, मामला दर्ज
गैलासर गांव में खेत के पीछे संदिग्ध अवस्था में मिला विवाहिता का शव, मामला दर्ज

मकराना (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) मकराना उपखंड की ग्राम पंचायत गैलासर स्थित खेतों के पीछे संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मकराना के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में मंगलवार को रखवाया। उधर महिला के पति ने पुलिस को आत्महत्या करने की रिपोर्ट दी। वहीं महिला के पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट पेश की हैं। जानकारी अनुसार 35 वर्षीय विनोद कंवर उर्फ अंजू कंवर पत्नी छैलसिंह राजपूत निवासी दिलेरी जिला चूरु हाल निवासी गैलासर मकराना का शव मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में सुबह खेत के पीछे पड़ा मिला। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान सूचना मिलने पर मकराना थाना के हैड कांस्टेबल प्रकाशचंद मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर उसे मकराना के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। इस दौरान मकराना थानाधिकारी रोशनलाल भी हॉस्पिटल पहुंचें। महिला के पति छैलसिंह पुत्र लालसिंह राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी गैलासर ने पुलिस को पत्नी अंजू द्वारा विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की रिपोर्ट दी हैं और बताया कि अंजू का मानसिक संतुलन भी खराब था। वहीं मृतका के पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया हैं। मृतका की माता उछब कंवर निवासी भाडासर ने बताया कि उसकी बेटी की हत्या उसके पति छैलसिंह ने ही की हैं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से पति उनके साथ ही रहता था। आए दिन उसके साथ मारपीट करता था जिसके बाद ससुराल से 100 बीघा खेत लेकर गैलासर रहने लगा। जहां उसकी हत्या कर दी गई। मृतका की माता ने उसके पति के खिलाफ पुलिस को दहेज हत्या की रिपोर्ट दी हैं। साथ ही शव का मेडिकल बोर्ड से दोबारा पोस्टमार्टम करवाने की मांग भी की गई। पुलिस ने शव को फ्रीजर में रखवाया हैं। उधर महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी। जिसके इलाज की दवा भी चल रही थी। उसने बताया कि एक वर्ष से दवा बंद थी। सोमवार रात्रि को परिवार खाना खाकर सो गया था। सुबह उठकर देखा तो पत्नी अंजू घर पर नहीं थी। जिस पर उसने आसपास के लोगों से पूछा और तलाश करने पर पत्नी खेत के पीछे अचेत अवस्था में मिली। पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वही मकराना पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

बरोशन लाल (थानाधिकारी, मकराना) का कहना है कि:- विनोद कंवर नाम की महिला है, जो शादीशुदा है। जिनकी आज सुबह सूचना मिली थी कि कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका का शव खेत में ही बने मकान से 100 मीटर दूरी पर खेत परिसर में ही मिला है। पीयर पक्ष और ससुराल पक्ष के लोग आए हैं, जैसी रिपोर्ट देंगे उसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है