महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली वाहन रैली,शहर मे दिखा दरबारी वैभव

Jun 3, 2022 - 04:40
Jun 3, 2022 - 13:06
 0
महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली वाहन रैली,शहर मे दिखा दरबारी वैभव

भीलवाडा / बृजेश शर्मा

शहर की सड़कों पर गुरुवार को दरबारी वैभव दिखा। जो हाथों में भगवा ध्वज लेकर जब सड़कों पर निकले तो सभी टकटकी लगाए उनके वैभव और शान को देखते ही रह गए। इस शौर्य यात्रा में एक नहीं बल्कि सैकड़ों राजपूत समाज ,व हिन्दू संगठन व भाजपा के लोग आन-बान-शान के साथ निकले।


अवसर था महाराणा प्रताप और महाराज छत्रसाल की जयंती का,  गुरुवार को अभा क्षत्रिय महासभा द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली की शुरूआत पांसल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा से शुरू हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए  एस के प्लाजा, टेक्सटाइल मार्केट ,मुख्य बाजार सूचना केन्दित, सराफा बाजार बड़ा मन्दिर सांगानेरी गेट होते हुए पुनः गंतव्य स्थान पांसल चौराहे स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल पहुंची। जहां सभी समाज जनों ने महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर दीप प्रज्ज्वलित कर उ नके आदर्शो को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया,
इस दौरान, ,प्रताप युवा मंडल के,,,मेवाड़ संभाग अध्यक्ष  रणवीर सिंह झालरा, उपाध्यक्ष कान सिंह खारड़ा,जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह जामोली, आयोजनकर्ता यशपाल सिंह निमझर, शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, आसीन्द विधायक जब्बर सिंह सांखला, पार्षद ओम साईराम,लव कुमार जोशी हेमंत शर्मा, अशोक खंडेलवाल, रेखापुरी,अनिल सिंह जादौन,एडवोकेट  उम्मेद सिंह राठौड़, महाराणा कुम्भा ट्रस्ट अध्यक्ष मणि राज सिंह लुहारिया,भेरू सिंह टांक  सहित कई हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी व सेंकडो कार्य कर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................