गौसेवा के रूप में गुरुवार धूमधाम से मनाया जाएगा हिन्दू भोज सेना (HBS) के प्रमुख गोपाल गुर्जर का जन्मदिन

Jul 16, 2025 - 06:59
Jul 16, 2025 - 07:00
 0
गौसेवा के रूप में गुरुवार धूमधाम से मनाया जाएगा हिन्दू भोज सेना (HBS) के प्रमुख गोपाल गुर्जर का जन्मदिन

 भीलवाड़ा :(राजकुमार गोयल) भीलवाड़ा शहर के समीप ग्राम पंचायत मालोला के जिपीया खेड़ी  के गोपाल गुर्जर राष्ट्रीय भोज सेना के प्रमुख का जन्मदिन ग्राम पंचायत पांसल के पालना जी देवनारायण स्थान पर धूमधाम से हजारों की तादाद में पहुंचने वाले लोगों के साथ मनाया जाएगा जन्मदिन का मुख्य उद्देश्य गौ सेवा को प्राथमिकता देना और पीड़ित मान्यता की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहने का संकल्प लेकर मनाया जाएगा इस कार्यक्रम में  विभिन्न क्षेत्र से आने वाले सभी भजन गायक कलाकार पधारेंगे और अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे जो देर रात तक चलेगी |"

राष्ट्रीय हिंदू भोज सेना के अध्यक्ष गोपाल गुर्जर का कहना है कि निराश्रित गौ माता की रक्षा करते हुए उनकी देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था करना ही मुख्य उद्देश्य है गोपाल गुर्जर द्वारा विभिन्न क्षेत्र में संचालित 51  गौशालाओं को 11000,11000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी और सभी चाहने वालों को कहा गया है कि वह केक नहीं लेकर आवे ओर इस की बजाय जो भी इच्छा अनुसार राशि हो वह गो दान पेटी में समर्पित करें ताकि इन पैसों का गौ माता के लिए उपयोग में लिया गया सके, पूरे दिन भर इस कार्यक्रम की धूम रहेगी और सभी आने वालों के भोजन की व्यवस्था पालना जी  देवनारायण भगवान के यहां पर रहेगी, उनके चाहने वाले पधारेंगे और उनको जन्मदिन की बधाई देंगे ,देर रात तक भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा जो गौ माता के नाम रहेगा  इस प्रोग्राम में ज्यादा से ज्यादा पधारकर कर इस कार्यक्रम को और भव्य बनावे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................