अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास पर प्रिय सखी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रंगोली दीपदान और मिठाइयां बांटकर जताया हर्ष

Aug 8, 2020 - 00:03
 0
अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास पर प्रिय सखी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रंगोली दीपदान और मिठाइयां बांटकर जताया हर्ष

डीग भरतपुर

डीग -7 अगस्त अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के शिलान्यास की खुशी में प्रिय सखी संगठन डीग की अध्यक्ष मोनिका जैन के नेतृत्व में महिलाओं एवं  शहर के  व्यापारी अधिवक्ताओं एवं एकल विद्यालय संघ सदस्यों  ने जल महलों के प्रवेश द्वार एवं गोपाल सागर के तट पर फूलों व रंगों की रंगोली बनाकर  और दीपक जलाकर खुशियां का इजहार किया  एवं लोगों को 11 किलो लड्डू का प्रसाद वितरित किया। संगठन की महिलाओं ने भगवान राम के सुंदर भजनों से वातावरण को भक्ति मय कर दिया इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भगवान राम के मंदिर का शिलान्यास को पूरे देश के लिए कल्याणकारी एवं मंगलमय वताते हुए देश को वैश्विक महामारी कोरोना से निजात दिलाने की भगवान से प्रार्थना की। कार्यक्रम में  बार के पूर्व अध्यक्ष लखन कुंतल जय प्रकाश शर्मा पंकज भूषण गोयल अजय शर्मा  , अनिल बंसल बंटी ,फूल लोहिया अनिल जैन सीताराम गुप्ता , मोहिनी गोयल एडवोकेट शशि प्रभा अंजलि गंधी ,शशि देवी बृजेश ठाकुर ओमवती ठाकुर ज्योति बंसल ममता वर्मा कमलेश सिंह आदि लोगों ने भाग लिया।

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow