राजगढ़ नगरपालिका मे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने किया पदभार ग्रहण

Dec 24, 2020 - 21:57
 0
राजगढ़ नगरपालिका मे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने किया पदभार ग्रहण

राजगढ़/अलवर/महावीर सैन

 नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया, उपाध्यक्ष  मौसमी बाई व पालिका के 35 पार्षदों ने पदभार ग्रहण किया। 
कार्यक्रम के मुख्य अथिति राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ विधायक जौहरीलाल मीणा,   अध्यक्षता भाजपा प्रत्याशी रहे विजय समर्थ लाल मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष  संजय सिंह नरूका,   भाजपा मंडल प्रभारी  प्रमोद विजय, सुनीता मीणा, मंडल अध्यक्ष  राहुल दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामाणी, जिला महामंत्री पवन जैन, शिव लाल मीणा, एसटी मोर्चा प्रभारी श्यामसुंदर मीणा की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया गया।

जिला अध्यक्ष संजय सिंह नरूका ने राजगढ़ की जनता का भाजपा का बोर्ड बनाने पर आभार प्रकट किया ओर कहा कि सभी पार्षदों को चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के साथ मिलकर राजगढ़ के विकास को आगे बढ़ाना है।

विधायक जौहरी लाल मीणा ने कहा की नगर पालिका अध्यक्ष विकास के लिए साथ चले और मिलकर कार्य करे, नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी के साथ मिलकर राजगढ़ के विकास को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। अंत में मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने कार्यक्रम में आए हुए सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में जिला मंत्री   जितेंद्र राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जैन, प्रभु दयाल शर्मा, अशोक बजाज, सतेंद्र सैनी, कन्हैया लाल सैनी, मंडल महामंत्री अजय यादव, उपाध्यक्ष जुगनू जांगिड़, हुकुम राज, सीमा विजय, सुरजीत सिंह, दिनेश सैन, प्रदीप विजय, बनवारी लाल मीणा, राकेश  शर्मा, भजन लाल सैनी, लोकेश रावत, प्रीति विजय, अशोक जांगिड़, जिनेंद्र जैन, तुलसी चेयरवाल, गिर्राज गुप्ता, जितेंद्र सैनी एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन  ज्योति सैनी  सहित आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................