प्रेमी के संग भागी युवती, पिता ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

Jun 20, 2021 - 23:36
 0
प्रेमी के संग भागी युवती, पिता ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भरतपुर  (राजस्थान) एक 22 वर्षीय युवती साथ ही काम करने वाले अपने प्रेमी के संग भाग गई। युवती के पिता को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने पुलिस थाना चिकसाना में आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। हलैना थाना क्षेत्र के गांव हथीजर निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मेरी बेटी गांव बझेरा स्थित आश्रम अपना घर में नर्सिंग का कार्य करती थी और गांव बछामदी में किराये का कमरा लेकर रहती थी।
22 मई को में किसी कार्य से भरतपुर आया और बेटी से मिलने के लिए उसके किराये के कमरे पर गांव बछामदी पहुंचा तो वह नहीं मिली। उसके मोबाइल पर कॉल किया तो उससे बात नहीं हो सकी। साथ ही जब अपना घर आश्रम में उसके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वह उस दिन ड्यूटी पर ही नहीं आई। बाद में पता चला कि 22 वर्षीय कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा भी उसी दिन से ड्यूटी पर नहीं आ रहा है, जिस दिन से मेरी बेटी नहीं आ रही। इस पर मुझे शक है कि कृष्णा मेरी बेटी का अपहरण कर ले गया है।

  • रिपोर्ट:- रामचन्द सैनी 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................