माली बने भारतीय यूनेस्को क्लब महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नेमी चन्द चौपड़ा (पाली) को पुनः बनाया स्टेट फेडरेशन का प्रदेश अध्यक्ष

Oct 22, 2021 - 23:52
 0
माली बने भारतीय यूनेस्को क्लब महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नेमी चन्द चौपड़ा (पाली) को पुनः बनाया स्टेट फेडरेशन का प्रदेश अध्यक्ष


भीलवाड़ा (राजस्थान/ बद्रीलाल माली) संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को क्लब के तत्वावधान में अमृतसर में कन्फडरेशन ऑफ यूनेस्को क्लब एण्ड एसोसिएशन इन इंडिया (CUCAI) का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें करीब देशभर से 28 प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसी दौरान एक्जीक्यूटिव मेम्बरों की भी मीटिंग आयोतिज की गई, जिसमें यूनेस्को की कई गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। तत्पश्चात् नेशनल कार्यकारिणी 2021-23 का गठन किया गया। इस सेमीनार में भीलवाड़ा को भी बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हुई। स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नेमीचंद चौपड़ा की अनुशंसा पर CUCAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एस.के. चिन्हा व नेशनल जनरल सेकेट्री योगेश कुमार कुलश्रेष्ठ ने भीलवाड़ा निवासी गोपाल लाल माली को भारतीय यूनेस्को क्लब महासंघ (CUCAI) का उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
 माली के मनोनयन की औपचारिक घोषणा से अधिवेशन में भाग ले रहे प्रतिनिधि मण्डलों ने खुशी का ईजहार करते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में डॉ. एस.एस. चिन्हा (पंजाब) को पुनः अध्यक्ष बनाया गया। इसी के साथ आगरा यूपी निवासी योगेश कुमार कुलश्रेष्ठ को जनरल सैकेट्री व सत्यप्रकाश सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। इसी के साथ राष्ष्ट्रीय कार्यकारिणी में भीलवाड़ा निवासी गोपाल लाल माली (राजस्थान), विनोद सिंह बिहार, गोकाराम स्वामी तेलगंाना, शशी भदोरिया दिल्ली को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।  राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 8 एक्जीक्यूटिव मेम्बर भी नियुक्त किये गये, जिनमें गेना एम हुसैन (अहमदाबाद), विदवान बी किरणश्री (निलोर, आ.प्र.), मेदनी कमल बोरा (आसाम), नितिन नांजी (महाराष्ट्र), बलेसिना डेनियल (केरला), फिरोजा खान (म.्रप.), केएस नार्गाजु (बेगलुरू), जेपी भटनागर (चितौड़गढ़, राज.) को शामिल किया गया।  स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नेमीचंद चौपड़ा (पाली) के सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें पुनः फेडरेशन का अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर सीयूसीएआई के सभी सदस्य उपस्थित थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................