डीग में दो दिनों में 9.32 करोड़ की 15 सड़क परियोजनाओं का हुआ भूमि पूजन:अंतिम छोर तक पहुंच रहा विकास: गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम

Oct 3, 2026 - 17:14
 0
डीग में दो दिनों में 9.32 करोड़ की 15 सड़क परियोजनाओं का हुआ भूमि पूजन:अंतिम छोर तक पहुंच रहा विकास: गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम

डीग / नीरज जैन (3 अक्टूबर): गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि गांवों की तरक्की का मुख्य आधार हैं। सड़क संपर्क मजबूत होने से ग्रामीणों की बाजार, विद्यालय, अस्पताल और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच आसान होती है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलती है।

वे बृजनगर विधानसभा क्षेत्र के महमदपुर, बद्री, डाबक, बृजेन्द्रपुरा, इमलारी और पालका समेत विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान आयोजित शिलान्यास समारोहों को संबोधित कर रहे थे।

दो दिनों में 9.32 करोड़ की 15 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास गृह राज्य मंत्री बेढम ने लगातार दूसरे दिन क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए 3.46 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 6 नई सड़क परियोजनाओं का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इनमें मिसिंग लिंक योजना और मेवात विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सड़कें शामिल हैं।

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो दिनों में कुल 9.32 करोड़ रुपए की लागत से 15 सड़क परियोजनाओं (कुल लंबाई 28.30 किलोमीटर) का शिलान्यास किया जा चुका है। इनमें मेवात विकास योजना के तहत 3.82 करोड़ की 5 सड़कें (12.30 किमी) और मिसिंग लिंक योजना के तहत 5.50 करोड़ की 10 सड़कें (16 किमी) शामिल हैं।

इन प्रमुख सड़कों का हुआ शिलान्यास:

  • महमदपुर से खोह: 3 किमी सड़क (लागत: 1.015 करोड़ रुपए)

  • बद्री से गुहाना: 1.40 किमी सड़क (लागत: 0.49 करोड़ रुपए)

  • सीकरी सड़क से सैनियों का मोहल्ला, पालका: 1 किमी सड़क (लागत: 0.35 करोड़ रुपए)

  • डाबक से गोलकी: 1.30 किमी सड़क (लागत: 0.455 करोड़ रुपए)

  • झंझार मोड़ से बृजेन्द्रपुरा: 1 किमी सड़क (लागत: 0.35 करोड़ रुपए)

  • गुलपाड़ा से इमलारी (मेवात विकास योजना): 2 किमी डामर मय सीसी सड़क (लागत: 0.80 करोड़ रुपए)

किसानों और आमजन को मिलेगा सीधा लाभ मंत्री बेढम ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से कृषि उपज के परिवहन में आसानी होगी, जिससे किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है ताकि विकास योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर तक पहुंच सके। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................