नगर पालिका ने गणतंत्र दिवस पर मृतको को भी निमंत्रण

Jan 22, 2021 - 06:25
 0
नगर पालिका ने गणतंत्र दिवस पर मृतको को भी निमंत्रण

बयाना/भरतपुर/राजीव झालानी

बयाना,21 जनवरी। स्थानीय नगर पालिका मण्डल की ओर से इस बार सामूहिक गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिऐ मृतको को भी निमंत्रण पत्र भेजे गए है। इन मृतको के पालिका की नियंत्रण पत्र सूची में वाकायदा नाम अंकित किये गये है। इस सूची को देखकर अब लोगो में हास्य के साथ साथ तरह तरह की चर्चाएं भी होने लगी है।

वहीं इससे अब नगर पालिका कार्यालय में व्याप्त घोर लापरवाही व मनमानी और कुछ कर्मचारियो की कार्यशैली भी उजागर हुई है। गौरतलव रहे कि नगर पालिका की इस सूची में ऐसी गलती पहली बार नही हुई पूर्व में भी कई बार निमत्रण पत्र मृतको को भिजवाये जा चुके है। ऐसी स्थिति में यह निमंत्रण पत्र वितरित करने वाले पालिका कर्मियो को भी सूची में अंकित ऐसे लोगो की तलाश करने में काफी मशक्कतो का सामना करना पड रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................