माछरोली पंचायत के गांव गूगलहेडी में 100 लोगों को मिला रास्ता, मौके पर ही प्रकरण तैयार कर मिली राहत

Jun 28, 2025 - 12:24
 0
माछरोली पंचायत के गांव गूगलहेडी में 100 लोगों को मिला रास्ता, मौके पर ही प्रकरण तैयार कर मिली राहत

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
        पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा खैरथल तिजारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनकी मूलभूत समस्याओं से मुक्ति दिला रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को माछरोली ग्राम पंचायत में आयोजित विशेष शिविर में एक बड़ी समस्या का समाधान हुआ, जहां गांव गूगलहेडी में अतिक्रमण किए गए रास्ते को खुलवाकर 100 लोगों को रास्ता प्रदान कर बड़ी राहत दी गई। यह कार्य तहसीलदार नरेंद्र सिंह भाटिया और हल्का पटवारी द्वारा तुरंत मौका निरीक्षण कर रास्ता प्रकरण तैयार करने के बाद उपखंड न्यायालय में पेश किया गया।
        माछरोली ग्राम पंचायत के गांव गूगलहेडी में लगभग 25 घरों तक पहुंचने का रास्ता उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण उन्हें रोजमर्रा के जीवन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह समस्या कई दशकों से लंबित थी और ग्रामीण लगातार इसके समाधान की मांग कर रहे थे। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी यह समस्या रखी। जिला प्रशासन की अंत्योदय संबल पखवाड़ा की भावना के अनुरूप, तहसीलदार और संबंधित हल्का पटवारी ने तुरंत इस मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने मौके पर ही 100 लोगों के लिए आवश्यक रास्ते का निरीक्षण किया, सभी संबंधित पक्षों से बात की और तुरंत रास्ता प्रकरण तैयार किया। 
         रास्ता मिलने की प्रक्रिया शुरू होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह और संतोष का माहौल है। ग्रामीणों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें विश्वास नहीं था कि यह समस्या इतनी जल्दी हल हो जाएगी। इस पखवाड़े ने हमें बहुत बड़ी राहत दी है। अब हमारे बच्चों को स्कूल जाने या बीमार होने पर अस्पताल पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। उन्होने मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................