मजदूरी कर साइकिल से वापस लौट रहे मज़दूर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Dec 5, 2020 - 01:03
 0
मजदूरी कर साइकिल से वापस लौट रहे मज़दूर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

भरतपुर,राजस्थान / पदम चंद जैन 
ड़ीग (4  दिसबर) ड़ीग - गोवर्धन सड़क मार्ग पर  छै मोरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल पर दिहाड़ी मजदूरी करके लौट रहा एक वृद्ध मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिससे प्राथमिक उपचार के बाद अचेत अवस्था में इलाज के लिए आर बी एम हॉस्पिटल भरतपुर रैफर किया गया है।
 बताया जाता है कि डीग कस्बे के पांडे मोहल्ला निवासी भगवत कोली 50 वर्ष पुत्र खेमचंद शुक्रवार की देर  सांय गांव बहज की ओर से बेलदारी करके साइकिल से वापस अपने घर डीग रहा था। तभी छह मोरा के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे राहगीरों ने उठाकर उपचार के लिए रेफरल चिकित्सालय में दाखिल कराया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए भरतपुर रैफर किया गया है ।दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।


 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................