झांकी सजाओ प्रतियोगिता हुई आयोजित, 200 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Sep 7, 2023 - 08:55
 0
झांकी सजाओ प्रतियोगिता हुई आयोजित,  200 विद्यार्थियों ने लिया भाग

मकराना (मोहम्मद शहजाद)

 शहर के माताभर रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को जन्माष्टमी महोत्सव पर इंटर हाउस झांकी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या किस्मत राठौड़ और विद्यालय के निदेशक महेंद्र विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि हमें भगवान कृष्ण के संपूर्ण जीवन से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य कृष्णा दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में रेड, ग्रीन, ब्लू और येलो हाउस के विद्यार्थियों ने भगवान कृष्ण से संबंधित आकर्षक झांकियां बनाकर प्रतियोगिता को आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों ने भगवान कृष्ण के विभिन्न रूप जैसे बालकृष्ण, नटखट कान्हा, कंस के वध, राधा कृष्ण की युगल छवि, गोवर्धन पर्वत धारण करते हुए, कालिया मर्दन, सहित अनेक रूप धारण किया। प्रतियोगिता प्रभारी रिजवाना शेख और मुकेश सिंह ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम के रेड हाउस ने प्रथम स्थान एवम ब्लू एवम येलो हाउस ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा हिंदी माध्यम के रेड व ग्रीन हाउस ने संयुक्त रुप प्रथम स्थान एवम ब्लू हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुबोध सर, पौरुष राज सिंह, आमिन सर, अली असगर, धीरज काबरा, गोपाल वर्मा, वसीम, राजूराम, आसिफ, शिवराज, पायल सोनी, अनु राठौड़, विकेश राठौड़, लक्षिता सोनी, रेखा देवी, निशा चौहान, प्रिया, कोमल, आयशा, आंचल, अब्दुल रहीम, मनीषा, शोभा वर्मा, हलीमा, रेशमा, राजेश्वरी, विद्या देवी सहित अन्य ने सहयोग किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................