बानसूर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और प्रतिभावान सम्मान समारोह: यादव समाज का गर्व और सम्मान

Sep 7, 2023 - 13:57
Sep 7, 2023 - 14:19
 0
बानसूर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और प्रतिभावान सम्मान समारोह: यादव समाज का गर्व और सम्मान

बानसूर,कोटपुतली-बहरोड़ 

बानसूर में यादव समाज की ओर से कृष्ण छात्रावास में 21वा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और भामाशाह और प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज की सभी प्रतिभाओं और भामाशाहों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और राधा कृष्ण की प्रतिमा के आगे सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान समारोह में पधारने पर समाज की ओर से श्री कृष्ण का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व और प्रतिभावान सम्मान समारोह में बालिकाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुन्दर - सुन्दर प्रस्तुति दी। इस दौरान राधा कृष्ण की झांकियां सजाई गई। प्रतिभावान सम्मान समारोह में समाज की 10,12 ओर राजकीय सेवाओं में चयन हुई प्रतिभाओ का सम्मान किया गया। जिसमें कक्षा 10 और 12 में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाली 210 प्रतिभाओं और 175 भामाशाहों, एक शहीद की वीरांगना को प्रस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान समाज के भामाशाहों की ओर से निर्मित मुख्य द्वार,कमरे ओर हाल का मुख्य अतिथियों की ओर से फीता काटकर उद्धघाटन किया गया।

इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय परिषद् सद्स्य महेन्द्र यादव, पुर्व विधायक महिपाल यादव,रमेश चन्द यादव ,प्रधान सुमन सुभाष यादव, अध्यक्ष किशनलाल यादव, मुकेश यादव बसपा नेता,अजय यादव, विजेन्द्र यादव सरपंच सबलपुरा, पुर्व अध्यक्ष विजेन्द्र यादव, डा. मनोज यादव, सतवीर यादव , पार्षद मनोज यादव, प्रदीप यादव पुर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ,मुस्सदीलाल यादव, आर सी यादव,मदनलाल यादव पुर्व प्रधान, दयाराम सरपंच , डा.दयाराम, रोहिताश्व यादव, राजेन्द्र यादव, श्रीराम यादव सरपंच, राजकुमार शास्त्री सहित सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow