खैरथल महाविद्यालय में हुआ छात्रा वित्तीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Feb 15, 2024 - 18:51
 0
खैरथल महाविद्यालय में हुआ छात्रा वित्तीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे छात्रा जागरुकता प्रशिक्षण कार्यक्रम की अनुपालना में खैरथल महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं हेतु वित्तीय जागरूकता  के महत्व से सम्बंधित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में प्राचार्य डॉ. मंजू यादव ने बताया कि महिलाओं का आर्थिक स्थिति से सुदृढ़ होने पर ही हम विकसित भारत की कल्पना को साकार कर सकते है, साथ ही छात्राओं को आर्थिक सहायता और विकास के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। द्वितीय सत्र में महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. राम किशोर उपाध्याय ने विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सूचना  का अधिकार, नागरिक अधिकार पत्र, जन अभाव अभियोग निवारण समिति के माध्यम से आमजनता  समस्याओं का निवारण कर सकती है और कोई भी नागरिक किसी सरकारी कार्यालय का निरीक्षण कर सरकारी काम काज की जानकारी प्राप्त सकता है। तृतीय सत्र में व्याख्याता राजवीर मीना ने भारतीय संविधान में निहित महिलाओं के अधिकारों के बारे में चर्चा की। अंतिम सत्र में डॉ. साक्षी जैन ने बताया कि  आर्थिक समावेशन, स्वयं सहायता समूह, एनजीओ, बैंक लोन, जनधन योजना, डिजिटल  इंडिया आदि के माध्यम से महिलाएं  स्वयं के साथ साथ परिवार एव देश को सुदृढ़ बनाने में अपनी भागीदारी निभा सकती हैं। कार्यक्रम प्रभारी सरस्वती मीणा ने बताया कि छात्रा जागरुकता कार्यक्रम का  मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक रूप से सशक्त एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में डॉ. दीपक कुमार, सौम्या बारेठ, शिवराम मीणा , प्रभुदयाल आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................