शिव भक्ति में लीन हुए भक्त: गोविंदगढ़ में धूमधाम से मनाया महाशिवरात्रि का पर्व

Mar 8, 2024 - 18:15
 0
शिव भक्ति में लीन हुए भक्त: गोविंदगढ़ में धूमधाम से मनाया महाशिवरात्रि का पर्व

गोविन्दगढ़ (अलवर) गोविन्दगढ़ उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। महाशिवरात्रि पर्व के चलते क्षेत्र के मंदिरों में साफ-सफाई के बाद रोशनी से विशेष सजावट की गई। मंदिरों में भगवान महाकाल की आकर्षक और भव्य झांकी सजाई गई। शिवालयों में दिनभर हर-हर महादेव गूंजता रहा। प्रातः काल 4:00 बजे से ही सैमला मोड़ से वनखंडी महादेव तक बच्चों, युवाओं के द्वारा दंडोति लगाई गई। पूरा वातावरण बम बम भोले, हर हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो गया।

मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। ओर समाचार लिखे जाने तक मंदिरों में शिव भक्तों का ताता लगा रहा। इस दौरान शिव भक्तों ने बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर भगवान शिव को आक, धतूरे, बेर, गाजर, मूली अर्पित किए। भगवान का श्रृंगार किया। बृजेश खेडापति ने बताया कि श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक के बाद शिव चालीसा, शिव तांडव स्त्रोत रुद्री आदि के पाठ किए। भगवान शिव की पूजा अर्चना कर परिवार में खुशहाली और सुख समृद्धि की मनौती मांगी।  गोविन्दगढ़ कस्बे  के खेडापति हनुमान मंदिर, कुंडा हनुमान जी मंदिर, सीताराम मंदिर, गणेश मंदिर , गोविन्द देव जी मंदिर , सहित कई मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................