विधिक द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में गोविंदगढ़ के दिव्यांगों ने जीते गोल्ड मैडल
गोविन्दगढ़, अलवर
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में संभाग स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई । जिसमें ब्लॉक गोविंदगढ़ के दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
भुवनेश शर्मा प्रभारी टीम ने बताया कि बॉसीबॉल में ब्लॉक गोविन्दगढ़ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस उपलब्धि से ब्लॉक में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। और ये सभी बच्चे प्रेरणास्रोत बन गए।
जिला अलवर टीम प्रभारी का प्रतिनिधित्व भुवनेश शर्मा वरिष्ठ अध्यापक (विशेष शिक्षा ) राउमावि रामगढ़ , मुकुट बिहारी व.अ.विशेष शिक्षा गोविंदगढ़ , विकास विशेष शिक्षक भयाड़ी ने किया ।


